फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली संकट से काशी, अछरोंडा के उद्योग प्रभावित

Fri, 12 Jun 2026 05:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों ने विद्युत निगम के एमडी से नया बिजलीघर बनाने की मांग उठाई
विज्ञापन

स्थापित करने की उठी मांग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उद्योगपुरम विद्युत उपकेंद्र पर बढ़ते भार के कारण गंगोल सड़क, काशी क्षेत्र, अछरोंडा क्षेत्र तथा आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई है। इससे उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। उद्यमियों ने विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की मांग की है।
परतापुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष निपुन जैन ने बताया कि उद्योगपुरम विद्युत उपकेंद्र से बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र में लगातार नए उद्योग स्थापित होने के कारण वर्तमान विद्युत व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। परिणामस्वरूप दिन और रात दोनों समय बार-बार बिजली कटौती, ट्रिपिंग, लो वोल्टेज तथा फॉल्ट जैसी समस्याएं बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निपुन जैन ने कहा कि अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहा है। उद्योगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विशेष रूप से निरंतर उत्पादन प्रक्रिया (कॉन्टीन्यूअस प्रोसेस) पर आधारित इकाइयों को भारी क्षति का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत निगम से मांग की गई कि क्षेत्र की बढ़ती विद्युत आवश्यकता को देखते हुए शीघ्र नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी और उद्यमियों को राहत प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें