अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रहे टेनिस टूर्नामेंट में हुए रोचक मुकाबले
महिला वर्ग में भी खेले गए मुकाबले
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रहे टेनिस टूर्नामेंट में मंगलवार को महिला और पुरुष वर्ग में शानदार मुकाबले हुए। फाइनल में भारत के नरेंद्र चौधरी ने जर्मनी के डोरियन को हराया। पांचवें दिन 70, 75 व 45 वर्ष में मुकाबले हुए। सभी के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबले हुए।
मंगलवार को नरेंद्र चौधरी ने डोरियन को 6- 2, 6 -1 से, अजीत भारद्वाज ने प्रमोद दीक्षित को 6 -1, 6 -1 से, भानु प्रताप सिंह ने एस कुमार को 6 -0, 6- 0 से, अशोक जिंदल व अजीत ने धवल पटेल व टाटावर्ती को 6- 3, 7- 3 से हराया। मेरठ के पुनीत गुप्ता ने मेरठ के अमित संगल को 6- 2, 6 -2 से मात दी। नागराज ने राजदत को 6 -1, 6- 0 से, पीटर ने अशोक रॉय को 6- 3 ,6 -2 से, बालकिशन भाटिया ने रितेश लूथरा को 6 -1 6 -0 से, राजन बेरी ने चंद्रभूषण को 6 3, 3 2 से, राजेश गणपति ने संजीव मगन को 6- 1, 6 -1 से हराया। मंगत वेणुगोपाल ने तुलेश्वर को 1- 6, 7 -6 ,6- 3 से हराया।
आलोक भटनागर में भारत सिंह को 0- 6, 6 -0, 6 -4 से अमित संगल व नागराज की जोड़ी ने राजन बेरी व राज दत्त को 6 -2, 6 -1 से, रविंन चौधरी व पवन जैन ने अनिल निगम व सुदेश शर्मा को 6 -2, 7 -3 से, अरुण अग्रवाल व बालकिशन की जोड़ी ने शिबु मैथ्यू व रितेश लूथरा की जोड़ी को 7 -5, 6 -0 से हराकर अपने मुकाबले जीते। टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित संगल ने बताया की 700 पॉइंट का टूर्नामेंट देश में केवल मेरठ व इंदौर में होता है, इसलिए मेरठ के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। और पिछले साल भी इस टूर्नामेंट को टूर्नामेंट ऑफ द ईयर के नाम से अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन के द्वारा घोषित किया गया था ।
महिला वर्ग में वैभवी, एलिस ने जीते मैच
महिला वर्ग में वैभवी मिश्रा ने प्रीति को 6-3 6-2 से हराया। इसके अलावा एलिस ने सिद्धि को 6-2, 6-0 से हराया और अगले दौर में प्रवेश किया। आज बुधवार को भी महिला वर्ग में कई मुकाबले खेले जाएंगे।