मेरठ। बेटियां फाउंडेशन और इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज की मेडिकल कमेटी ने छात्राओं के लिए मानसिक व आध्यात्मिक कल्याण पर एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया। सत्र में डॉ. राहुल बंसल ने छात्राओं को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और सचेतनता के महत्व बताए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जीवन में सफलता और शांति प्राप्त करने के लिए मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।
छात्राओं को आयरन की दवाएं भी वितरित की गईं। बेटियां फाउंडेशन की प्रदेश प्रमुख राधिका अत्री, जिला उपाध्यक्ष नीना गुप्ता और परियोजना प्रबंधक रितु अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। सुभारती मेडिकल कॉलेज से डॉ. राहुल बंसल भी इस अवसर पर मौजूद थे। महाविद्यालय की मेडिकल कमेटी इंचार्ज डॉ. विनीता ने सभी के साथ अपने अनुभव साझा किए। वहीं कार्यशाला का संचालन विदुषी वशिष्ट द्वारा किया गया।