प्रो कबड्डी ट्रायल मैच के बाद विजेता टीम के खिलाड़ी
परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी में शुरू हुए प्रो कबड्डी के ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ प्रो कबड्डी लीग के लिए परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी में ट्रायल मैच की शुरुआत हुई। शनिवार को पहला मैच हरियाणा स्टीलर्स और भारतीय नौसेना की टीम के बीच हुआ। इसमें भारतीय नौसेना ने 44-39 के स्कोर से शानदार जीत प्राप्त की।
भारतीय नौसेना की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ की समाप्ति तक नौसेना ने 22–18 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में हरियाणा स्टीलर्स ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय नौसेना की मजबूत डिफेंस और सफल आक्रमण के सामने वह बढ़त हासिल नहीं कर सकी। भारतीय नौसेना ने मुकाबला 44–39 से अपने नाम कर लिया। विशेष बात यह रही कि यहां स्थित बीके कबड्डी एकेडमी के खिलाड़ियों को प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। इस मौके पर भारतीय नौसेना की ओर से कैप्टन विजय कुमार, कमांडर नीरज, कोच नितिन तोमर, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। हरियाणा स्टीलर्स की ओर से कोच जयवीर सिंह रहे। बीके के कबड्डी एकेडमी के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार, कोच कृपाल सिंह और गुलबीर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।