शतरंज प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी
मेरठ। विद्या भारती द्वारा 38वीं प्रांतीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन धामपुर में किया गया। प्रतियोगिता में शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। अंडर 14 वर्ग में शौर्य ने प्रथम, शिवा ने द्वितीय, श्रेयांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 वर्ग में समर ने प्रथम, इशांत ने द्वितीय, अर्पण ने तृतीय और पारस ने चौथा स्थान पाया। अंडर 19 में आदित्य ने प्रथम, नमन ने द्वितीय, अभय ने चौथा और यश ने पांचवां स्थान पाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य समेत सभी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद