फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बागपत के चाट वाले आइंस्टीन चाचा ने फिर बटोरी सुर्खियां, युवती के साथ चटख कुर्ते में वायरल हुई तस्वीरें

Thu, 15 Jul 2021 01:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

अपनी फाइट स्टाइल व अपने बालों की वजह से देश-दुनिया तक फेमस हुए बड़ौत के चाट वाले चाचा को कौन नहीं जानता। पिछलें दिनों उनकी वीडियों खूब वायरल हुई।
विज्ञापन
बागपत के चाट वाले चाचा युवती के साथ - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में चंद माह पहले हुए चाट विक्रेताओं में हुए संघर्ष के दौरान सुर्खियों में आए चाट वाले चाचा एक बार फिर से चर्चा में हैं। यदि यह कहें कि भले ही बरसाती मौसम के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर चाट वाले चाचा ने माहौल गर्म कर रखा है। उनकी एक फोटो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो फोटो वायरल हो रहा है, वह एक कपड़े की दुकान की है। उनके साथ एक युवती भी खड़ी है। उनकी वायरल फोटो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


अपनी फाइट स्टाइल व अपने बालों की वजह से देश-दुनिया तक फेमस हुए बड़ौत के चाट वाले चाचा को कौन नहीं जानता। पिछलें दिनों उनकी वीडियों खूब वायरल हुई।

कभी चाचा को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के रिंग में उतर दिया जाता तो कभी इंस्टीन की तरह दिखने वाले बताएं जाते। फिलहाल बात अब की करें तो हाल में चाट वाला चाचा का एक फोटो शेफाली नामक एक टिवटर यूजर युवती ने शेयर की हैं। शेयर तस्वीर में युवती ने लिखा है कि क्या आप इनकों पहचानते हैं।
विज्ञापन


उधर, जैसे ही यह फोटो शेयर हुआ, मानों कमेंट करने वालों की लाइन लग गयी हो। यूजर एक के बाद एक धराधड़ कमेंट करने लगे। कोई कहा रहा है कि चाचा चाट वाले को भला कैसे भूलाया जा सकता है तो कोई चाचा को पानीपत का योद्धा बता रहा है।

एक आईएएस अधिकारी अवनीश शरन ने लिखा कि इनको भूलना मतलब किसी अपराध को करना है। वहीं यूपी के एक अधिकारी ने भी उनकी पोस्टर पर कमेट किया है। विवेक नामक युवक ने लिखा है कि 2021 का सबसे बड़ा महाभारत का युद्ध लड़ने वाले चाचा को कैसे भूल सकते है। उन्होंने सबसे बड़ा युद्ध लडा और विजयी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें