फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजे में जासूस: देश के दुश्मन को सेना के राज बताता रहा जवान, मेरठ में आर्मी अफसरों को नहीं लगी भनक

Thu, 18 Oct 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Spy
विज्ञापन

10 साल से सेना में तैनात उत्तराखंड बागेश्वर का रहने वाला कंचन सिंह  पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को सिग्नल रेजीमेंट और दूसरे ठिकानों के बारे में जानकारी मुहैया कराता आ रहा था, लेकिन मेरठ में इसकी भनक तक नहीं लग पाई।

विज्ञापन


तीन महीने पहले मिले इनपुट के आधार पर वेस्टर्न कमांड ने उसकी निगरानी शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद मेरठ सेना के अफसरों को इसकी जानकारी दी गई। यहां तक कि सेना के तमाम बड़े अफसरों को उसके पकड़े जाने के कई दिन बाद तक भी कोई जानकारी नहीं लग पाई। 

जवान कंचन सिंह ने मेरठ में सेना की कौन-कौन सी यूनिट के बारे में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जानकारी साझा की हैं ये तो जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन जिस तरह से सेना सूत्र इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि वह यहां से गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को मुहैया करा रहा था, उससे तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


ये तो गनीमत रही कि इनपुट मिलने के बाद वेस्टर्न कमांड सक्रिय हो गया। जिसके बाद से उसकी निगरानी की गयी। जवान पर आरोप साबित होने के बाद उस पर चंडीगढ़ में ही कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की जा सकती है। पूरे प्रकरण के बारे में बुधवार को कंचन सिंह के यूनिट के अफसर भी कुछ भी कहने से  बचते रहे।

सेना ने बढ़ाई गश्त 
पूरे प्रकरण के बाद सेना ने मिलिट्री क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। इसके साथ ही मिलिट्री इंटेलीजेंस अपने स्तर से छानबीन में जुट गई है। कंचन सिंह के बैंक  खातों को खंगाला जा रहा है। सेना की एक टीम उसके परिजनों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। मेरठ में उसने किसी दूसरे ना पते पर कोई सिम तो नहीं खरीदे इसकी भी पड़ताल की जा रही है।  
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें