यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है। यहां गुरूवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को दबोच लिया। किनौनी चीनी मिल से चले चीनी से भरे ट्रक को बदमाशों ने मंगलवार रात कैथवाड़ी के पास लूट लिया। कार सवार बदमाशों ने चालक विकास निवासी बागपत को बंधक बनाकर खेत में फेंक दिया।
पुलिस के अनुसार ट्रक में चीनी के 320 बोरे लदे थे, जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये थी। ट्रक में जीपीएस लगा था। बुधवार को उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली। खाली ट्रक करनाल में बरामद हुआ।
देर रात रोहटा पुलिस ने सूचना पर कैंटर सवार बदमाशों की रासना चौराहे पर घेराबंदी कर ली। इसके बाद चारों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा।
मुठभेड़ में दो बदमाशों नसीम और प्रवीण को गोली लगी। एसपी देहात के अनुसार बदमाशों के पास से लूटी गई 320 बोरी चीनी, कैंटर और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार बदमाशों के पास से ईको गाड़ी व भारी मात्रा में तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
मौके से प्रवीण पुत्र श्याम सिंह कश्यप निवासी बालैनी बागपत, नसीम पुत्र ताहिर निवासी पिठलोकर सरधना, खालिद पुत्र तसलीम निवासी बालैनी बागपत और नफीस पुत्र अनीस निवासी बागपत को गिरफ्तार किया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/