फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं पाक खुफिया एजेंसी को लीक करता था कंचन, जवान से पूछताछ जारी

Fri, 19 Oct 2018 11:45 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी जवान कंचन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं लीक करने वाले सेना के जवान कंचन सिंह को वेस्टर्न कमांड चंडीगढ़ से मेरठ लाया गया है। अब उससे सेना की पूछताछ अंतिम दौर में है। उसके खिलाफ मेरठ में ही कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अपराध की समीक्षा के बाद सेना उसे स्थानीय पुलिस के हवाले भी कर सकती है। वहीं, गुरुवार को एयरफोर्स और दिल्ली से आई जांच एजेंसियों ने भी जानकारियां जुटाईं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि वह 10 महीने से आईएसआई को सैन्य ठिकानों की गोपनीय जानकारियां भेज रहा था। इनमें अन्य जानकारियों के साथ ही यहां सिग्नल रेजीमेंट के भीतर की तस्वीरें भी शामिल हैं। मेरठ में किसी गोपनीय स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक आरोप तय होने के बाद उसके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई होगी, जिसमें एक से दो महीने तक का समय भी लग सकता है। बागेश्वर में भी उसके परिजनों से जांच एजेंसियां पूछताछ कर चुकी हैं।

कोर्ट मार्शल में उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा
कोर्ट मार्शल में उम्रकैद से लेकर फांसी तक का प्रावधान है। कुछ अपराधों को छोड़ दें तो बाकी में सेना को खुद सुनवाई करने का अधिकार है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक जो जुर्म उसने किया है उसमें सेना भी उसे सजा सुना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें