फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों में नारायण: शामली से रहा है एनडी तिवारी का पुराना नाता

Fri, 19 Oct 2018 03:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी का शामली जिले से गहरा  नाता रहा है। वह कई बार शामली आए थे और चुनावी सभाओं में कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाए थे। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन होने पर पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ उठी, वह सब उनकी बातों को याद करने लगे।

विज्ञापन


1857 के स्वतंत्रता संग्राम के शहीद बाबा मोहर सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर वर्ष 1977 में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी शामली आए थे। यहां उन्होंने मोहल्ला रेलपार स्थित किसान धर्मशाला में बाबा मोहर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। इसके अलावा पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा द्वारा शहर के आरके इंटर कॉलेज मैदान पर सभा कराई थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के अलावा कांग्रेस के युवा नेता संजय गांधी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल भी साथ आए थे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा बताते हैं कि शामली के अलावा कांधला में चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज में भी पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने सभा की थी। इसके बाद तीसरी बार वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निधन के बाद वर्ष 1984 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने शामली आए थे। तब कैराना लोकसभा क्षेत्र से चौधरी अख्तर हसन चुनाव लड़े थे। उस दौरान शामली के हनुमान धाम पर सभा हुई थी, जिसमें एनडी तिवारी के विचारों को सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि एनडी तिवारी के निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वह जब भी शामली आए तो कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते थे। वहीं, हनुमान धाम पर पहुंचने पर एनडी तिवारी ने बाबा बजरंग बली का पूजन भी किया था। मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के शामली आगमन की यादें तस्वीरों में जिंदा हैं। वहीं, कैराना के पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह से भी पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की काफी निकटता थी। खुद हुकुम सिंह भी एनडी तिवारी को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। कैराना से विधायक चुने जाने पर हुकुम सिंह को एनडी तिवारी की सरकार में खाद्य एवं रसद विभाग का मंत्री बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें