फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ की इशिता की कप्तानी में भारत ने जीता रोल बाल वर्ल्ड कप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय रोल बाल महिला टीम ने इतिहास रचते हुए दुबई में 13 से 18 दिसंबर तक आयोजित रोल बाल वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। टीम का नेतृत्व मेरठ के ए ब्लॉक शास्त्रीनगर में रहने वालीं इशिता शर्मा कर रही हैं।
दुबई में खेले गए रोल बाल के इस सातवें वर्ल्ड कप में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया था। महिला वर्ग में भारत की टीम का फाइनल मुकाबला केन्या के साथ हुआ। इसमें भारतीय टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। टीम की जीत पर इशिता शर्मा के घर पर भी जश्न का माहौल रहा। पिता संजय शर्मा ने बताया कि इशिता पिछले दस सालों से रोल बाल खेल रही हैं। इस बार दूसरी बार उन्होंने वर्ल्डकप में हिस्सा लिया। मामा आयुष ने बताया कि इशिता शनिवार को मेरठ पहुंचेंगी। यहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है रोलबाल खेल
रोल बाल एक टीम खेल है। यह रोलर स्केट्स पहनकर खेला जाता है। इसमें खिलाड़ी गेंद को उछालते हैं और विरोधी टीम के गोल पोस्ट में गिराने का प्रयास करते हैं। इस खेल को बास्केटबाल और हैंडबाल का मिश्रण कहा जा सकता है। इसमें टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं जिसमें से 6 मैदान में और 6 आरक्षित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें