फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए था भारत का बंटवारा : सुरेंद्र नागर

विज्ञापन
वरिष्ठ कवि हरिओम पंवार को तिरंगा भेंट करते सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी। स्रोत : स्वयं।
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए था। यदि यह विभाजन न होता, तो पाकिस्तान का गठन न होता और आतंकवाद जैसी समस्याएं जन्म न लेतीं। हमें तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को आगे बढ़ने से रोकना होगा।
विज्ञापन

भाजपा मेरठ महानगर द्वारा बृहस्पतिवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन एसजीएम गार्डन लालकुर्ती में किया गया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने की। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि विभाजन विभीषिका की तस्वीरें देखकर ही रूह कांप जाती है। जिन लोगों ने यह पीड़ा झेली है, उनकी वेदना को भुलाया नहीं जा सकता। हमें यह तय करना होगा कि आने वाली पीढ़ियों को ऐसा दृश्य देखने को न मिले।
विशिष्ट अतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुंशीलाल गौतम, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी व बीना वाधवा, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, अरुण वशिष्ठ, दीपक शर्मा, अंकुर कुशवाहा, अमित शर्मा, रवीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें