फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के खिलाफ आक्रोश, पश्चिमी यूपी के जिलों में कुछ ऐसे हो रहा विरोध प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें

Fri, 19 Jun 2020 06:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
लद्दाख सीमा पर भारतीय जवानों के शहीद होने पर पश्चिमी यूपी के शहरों में उबाल हैं। लोगों ने चीन के सामानों की होली जलाई और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ देखिए सभी जिलों में कैसे हो रहा विरोध प्रदर्शन-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सामाजिक संगठनों ने चीन का वस्तुओं के बहिस्कार का एलान किया। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने चीन धोखेबाज है। पूरा देश हर परिस्थिति में सेना के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

3 of 9
बागपत में चीन खिलाफ प्रदर्शन और पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
चीन के साथ लद्दाख सीमा पर हुई झड़प और भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद बागपत जिले के लोगों में गुस्सा है। लोगों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका है। इस दौरान लोगों ने चीन के उत्पाद का बहिस्कार का आह्वान किया है।

4 of 9
शामली में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
उधर, शामली जनपद में भी लोगों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने चीन सरकार का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

5 of 9
पोस्टर जलाए - फोटो : अमर उजाला
एलएसी पर चीन की हरकत से नाराज मुजफ्फरनगर के व्यापारियों ने चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने का एलान किया है। उन्होंने चीन का सामान दुकानों पर नहीं बेचने का संकल्प लिया। 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन के व्यापारियों ने चीन निर्मित उत्पादों का पूर्णतया बहिष्कार करने की घोषणा की।
विज्ञापन

6 of 9
चीन का सामान जलाकर किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि चीन द्वारा इस समय में कायरता पूर्ण हरकत की गई है। संगठन के सभी व्यापारी चीन के उत्पादों का बहिष्कार करते हैं और चीन निर्मित सामान न बेचने का प्रण लेते हैं। व्यापारियों ने शिव चौक पर हाथों में पोस्टर लेकर चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की घोषणा की।
विज्ञापन

7 of 9
चीन का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जवानों की शहादत पर सहारनपुर के व्यापारियों में भी रोष है। उन्होंने चीन के सामान का बहिष्कार करने का प्रण ले लिया है। अगर पूरी तरह जनता ने भी चीन के सामान से दूरी बना ली, तो चीन को जिले से करीब 800 करोड़ का सालाना फटका लगना तय है। इसके लिए व्यापारियों ने चीनी उत्पादों पर निर्भरता खत्म करने के लिए सरकार से भी सहयोग मांगा है। व्यापारियों ने साफ कहा कि कारोबार से पहले देश है।

8 of 9
बिजनौर में चीन के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
लद्दाख क्षेत्र में चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद हुए भारत के 20 शूरवीरों को बिजनौर के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने की शपथ
नगीना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से डीवीएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन कर शहीद हुए वीरों को नमन किया। व्यापारियों ने चीन उत्पादों का बहिष्कार करने की शपथ ली।
विज्ञापन

9 of 9
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
चीन का पुतला जलाया
बिजनौर के चंदक में बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के तत्वावधान में चंदक चौराहे पर चीन का पुतला दहन किया गया। भारतीय सेना पर चीन द्वारा किए गए कायरता पूर्ण हमले के विरोध में चीन के समान की होली जलाई गई। विहिप के जिला मंत्री कैलाश उपाध्याय के नेतृत्व में सरवन, विनीत, प्रखंड अंकित आदि कार्यकर्ता रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें