मेरठ। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को डेंगू के 31 नए मरीज मिले। अब तक मरीजों की कुल संख्या 1374 हो गई है। इनमें से 1084 मरीज ठीक हो चुके हैं। 290 सक्रिय केस हैं, जिनमें 73 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 217 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।
नए मरीज कैंट, कंकरखेड़ा, मलियाना, मकबरा डिग्गी, मलियाना, पल्हेड़ा, दौराला, रजपुरा, सरूरपुर, खरखौदा, रोहटा और सरधना के रहने वाले हैं। शहर में इस सीजन में सबसे ज्यादा डेंगू के 119 मरीज मलियाना और 91 कंकरखेड़ा मे मिले हैं, जबकि देहात में रोहटा में 99 और मवाना में 86 मिले हैं। डेंगू खतरनाक होता जा रहा है।
3636 सैंपलों की जांच, कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला
मंगलवार को 3636 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। शहर के अस्पतालों में चार संक्रमित भर्ती हैं और चार होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 66039 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर बाहर से आने वालों की जांच कराई जा रही है।