फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्रता बढ़ाने पर प्रमाणिकता बढ़ेगी : जनार्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रलोक कॉलोनी में श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
मेरठ। चंद्रलोक स्थित पार्क में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के पांचवें कथा व्यास में आचार्य जनार्दन तिवारी ने कहा कि अपने अंदर के विकारों को निकालकर अपने को निर्बल पवित्र बालक जैसी निर्मलता धारण करें। इससे प्रभु के समस्त ऐश्वर्य का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कथा व्यास में बताया कि गोवर्धन धारण के माध्यम से मानव को यह संदेश दिया है कि अपने जीवन में पवित्रता को बढ़ाओ। उन्होंने बताया कि गो से पवित्रता और वर्धन का मतलब बढ़ाओ। अपने जीवन में पवित्रता बढ़ाओगे को प्रमाणितकता भी बढेगी।
कथा में बाल लीलाओं के साथ गोवर्धन पूजा का प्रसंग वर्णन किया गया। आचार्य जनार्दन तिवारी ने समाज में एकता का संदेश देते हुए कहा कि लोगों का सम्मान और प्यार करें। इससे राष्ट्र की उन्नति होगी और उसी पवित्रता से की हुई भक्ति भगवान को प्राप्त करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा में कृष्ण की बाल लीला अत्यंत मनमोहक हैं, इसमें उनका नटखटपन और माखन चोरी करना भक्तों को आनंदित करते हैं। गोवर्धन की झांकी आयोजन करने में सचिन कुमार गुप्ता की विशेष भूमिका रहीं। इसके मुख्य यजमान जयभगवान मित्तल और सह यजमान अरविंद गुप्ता व सुशील गुप्ता रहें। कथा में किशन कुम कंसल, सेंसरपाल, शिवम शर्मा, विभा तिवारी, प्रीति गर्ग आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें