फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू का असर: सड़कों पर बढ़ी पुलिस की सख्ती, मास्क न पहनने पर 1725 लोगों से वसूला जुर्माना, काटे चालान

Mon, 10 May 2021 05:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्रदेश में कर्फ्यू के चलते मेरठ में पुलिस की सख्ती देखने को मिली। थाना पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस ने भी बेवजह सड़कों पर निकले वाले लोगों के चालान किए।
विज्ञापन
1 of 5
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस की खतरनाक रफ्तार को देखते हुए उत्तर प्रदेश में 17 मई तक कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। इसी के चलते मेरठ शहर के मुख्य मार्गों पर पुलिस की सख्ती देखने को मिली। थाना पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस ने भी बेवजह सड़कों पर निकले वाले लोगों के चालान किए और उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया। वहीं कई जगह लोगों को नोकझोंक करते हुए भी देखा गया। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बता दें कि कर्फ्यू के दौरान रविवार को पुलिस ने जमकर अभियान चलाया। मास्क न लगाने वाले 1725 लोगों से जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा धारा 188 के अंतर्गत 16 लोगों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ शहर में कर्फ्यू - फोटो : amar ujala meerut
कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ने के साथ ही पुलिस को भी सख्ती बढ़ाने के निर्देश मिले हैं। हिदायत दी गई है कि थानेदार क्षेत्र में पैदल भी गश्त करें और लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने से प्रभावी रोक लगाएं।

4 of 5
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
वहीं रविवार को इसका असर भी दिखाई दिया। थानेदारों ने क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया और एसेंशियल सर्विसिस से जुड़े वाहनों के अलावा अन्य घूम रहे वाहनों पर सख्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
बागपत अड्डा फुटबाल चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, रोडवेज बस स्टेंड, बेगमपुल चौराहा, जीरो माइल, हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया का पुल आदि स्थानों पर पुलिस की सख्ती दिखी।

ये भी पढ़ें

इंसानियत शर्मसार: कूड़ा उठाने वाले वाहन से श्मशान ले जाया गया शव, भावुक कर देंगी बेबसी की ये तस्वीरें

कफन की कालाबाजारी: कब्रिस्तान में शवों से चुराते थे कफन, फिर कंपनी का स्टीकर लगाकर कमाते थे मोटा मुनाफा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें