फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नुक्कड़ नाटक से यातायात नियमों के प्रति बड़ाई जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

आयोजन भारत स्काउट एवं गाइड के निदेशक प्रभात कुमार के आदेश पर हुआ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति दुष्यन्त कुमार चौहान ने मार्गदर्शन दिया। कॉलेज की रेंजर समिति के विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट और मोबाइल फोन का प्रयोग न करने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति को नाटक के जरिए दर्शाया। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। रेंजर लीडर कविता गर्ग के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। ममता सिंह और नीलम शर्मा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें