फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को सामाजिक समस्याओं से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग ने सोमवार को संस्थान नवाचार परिषद के तत्वावधान में सामुदायिक विकास के लिए सामाजिक नवाचार विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सामाजिक समस्याओं से अवगत कराना और उनके समाधान हेतु नवाचारों को साझा करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनिता राठी के निर्देशन में हुआ। इसमें छात्रा अलमीजा ने घरेलू हिंसा को एक गंभीर सामाजिक समस्या बताया। उन्होंने महिलाओं में जागरूकता, शिक्षा और विभिन्न अधिनियमों के माध्यम से इसके निराकरण पर जोर दिया। समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. दीप्ति कौशिक ने भी घरेलू हिंसा के निवारण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संस्थान नवाचार परिषद की अध्यक्ष डॉ. मनी भारद्वाज और सहायक अध्यक्ष निशा गुप्ता ने भी कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. दीप्ति कौशिक ने सफलतापूर्वक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें