फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मणिपुर जैसी घटना: किठौर में किशोरी से दरिंदगी, निर्वस्त्र दौड़ाते रहे युवक, मांगने पर भी न दिए कपड़े

Wed, 26 Jul 2023 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में किशोरी से क्रूरता की हदें पार करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किशोरी से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाया, जिसमें वे उसे निर्वस्त्र कर क्रूरता कर रहे हैं। इसके बाद वीडियो को पीड़िता के भाई को भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मणिपुर जैसी घटना सामने आई है। यहां एक किशोरी को बिना कपड़ों के चार युवकों ने दौड़ाया। मांगने पर भी युवती को कपड़े नहीं दिए। वहीं इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन


किठौर थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी के दोस्तों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया जो रविवार को उसके भाई के मोबाइल पर भेज दिया गया। वीडियो में आरोपी किशोरी के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता को साथ लेकर उसका भाई थाने पहुंचा और बताया कि रविवार को बहन से दुष्कर्म का वीडियो उसके मोबाइल पर आया तो उसने बहन से पूछताछ की।

बहन ने बताया कि तीन माह पहले किठौर निवासी शाकिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके तीन साथियों ने वीडियो बनाई थी। आरोपियों ने यह भी धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।

इस डर से किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी शाकिर उर्फ पप्पू, उसके दो साथियों जावेद और आलम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वीडियो बनाने में शामिल तीसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें