फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथापच्ची से बचने के लिए इंचौली पुलिस ने लगा दी थी एफआर

विज्ञापन
विज्ञापन
माथापच्ची से बचने के लिए इंचौली पुलिस ने लगा दी थी एफआर
विज्ञापन

मेरठ। हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस की नींद टूटी तो शबाना प्रकरण में नए राज खुलने लगे हैं। इंचौली पुलिस ने ट्यूबवेल पर युवती का शव मिलने के मामले में एफआर लगा दी थी। सवा साल बाद शिनाख्त हुई तो फिर से केस की फाइल खुली। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद एसपी हापुड़ ने शबाना हत्याकांड की जांच सीओ गढ़ को सौंपी है। मृतका के बाल और उसके परिजनों के सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।
23 मार्च, 2020 को लावड़ क्षेत्र के चिंदौडी गांव के जंगल में ट्यूबवेल में युवती की लाश मिली थी। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हापुड़ पुलिस ने जांच शुरू की तो शव की शिनाख्त सिंभावली थाना क्षेत्र के वेट पट्टी वाला की शबाना के रूप में हुई। इस मामले में इंचौली पुलिस की लापरवाही सामने आई है। हापुड़ पुलिस ने शिनाख्त के बाद जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि इंचौली पुलिस ने शव मिलने के मामले में एफआर लगाई दी थी। एसओ इंचौली अंकित कुमार का कहना है कि डीएनए की रिपोर्ट आने पर कोर्ट में अर्जी लगाकर दोबारा से जांच करेंगे। इस मामले में पूर्व थानाध्यक्ष इंचौली बृजेश सिंह ने एफआर लगाई थी।
विज्ञापन

डीएनए रिपोर्ट के बाद करेंगे खुलासा
परिजनों ने शिनाख्त कर दी है, लेकिन पुलिस पुख्ता सुबूत के लिए डीएनए टेस्ट करा रही है। सीओ गढ़ का कहना है कि यह गोपनीय जांच है, जिसकी हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। डीएनए रिपोर्ट के बाद ही खुलासा करेंगे। हत्यारोपियों का भी पुलिस पता लगाएगी।
गांव के बाहर से लापता हुई थी शबाना
बुलंदशहर के रोहित और हापुड़ की शबाना के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शिनाख्त के बाद अब सवाल यह है कि शबाना को किसने और क्यों मारा। दोनों जनपद की पुलिस छानबीन में जुटी है। जेल में बंद रोहित ने पुलिस को बताया है कि छह मार्च, 2020 को शाम के समय वह शबाना को गांव के बाहर छोड़कर अपने घर लौट गया था। शबाना के लापता होने के बाद उसके परिवार ने रोहित और उसके परिजनों को अपहरण के मामले में नामजद किया था। रोहित जेल में बंद है और उसने खुद को बेगुनाह बताते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद शबाना केस की फाइल खुली। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या करने वाला कोई करीबी है।
विज्ञापन

यह था मामला
छह मार्च, 2020 को सिंभावली थाने में शबाना के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। हाईकोर्ट की फटकार के बाद हापुड़ पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया कि 23 मार्च, 2020 को इंचौली थाना क्षेत्र के चिंदौडी गांव के जंगल में मिला शव शबाना का ही थी। अब पुलिस दोबारा जांच में जुट गई है। सीओ गढ़ को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें