फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बोली, गाड़ी को भूल जाओ, अब तो पैसे ले लो

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सोतीगंज के कबाड़ियों से पुलिस की दोस्ती अभी भी बरकरार है। नया मामला सेना के जवान की गाड़ी का न मिलना है। जवान ने दुर्घटना के बाद गाड़ी ठीक करने के लिए सोतीगंज में दी थी। आरोप है कि एक साल बाद भी कबाड़ी ने उसे गाड़ी नहीं दी। शिकायत करने पर पुलिस उसे फोन कर कह रही है कि कार के पैसे ले ले। गाड़ी तो बेची जा चुकी है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत एसपी सिटी से की है।
विज्ञापन

दौराला थानाक्षेत्र के जीतपुर गांव निवासी आदित्य कुमार बृहस्पतिवार घंटाघर स्थित एसपी सिटी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका भाई भगत सिंह सेना में जवान है। 2 जून 2020 को भाई की आल्टो कार का एक्सीडेंट हुआ था। भगत सिंह कार ठीक कराने सोतीगंज में पहुंचा था। एक कबाड़ी ने कार ठीक कराने की बात कही। उसने कबाड़ी को 26 हजार रुपये भी दिए थे। आरोप है कि एक साल बात गया, लेकिन कबाड़ी ने गाड़ी नहीं दी। वह गाड़ी लेने जाता है तो सदर थाने के सिपाही उसे फोन करते है कि गाड़ी तो किसी दूसरे को बेच दी। इसलिए गाड़ी को भूल जाओ, अब उसके पैसे ले लो। आदित्य ने कहा कि वह गाड़ी भाई को दहेज में मिली थी। पुलिस उसे कबाड़ी से भी नहीं मिलने दे रही। आरोप लगाया कि पुलिस और कबाड़ी की मिलीभगत के चलते उनकी गाड़ी नहीं मिल रही है। अंदेेशा है कि कबाड़ी ने उनकी गाड़ी काट दी या फिर उनका नंबर दूसरी गाड़ी में डाल दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने इंस्पेक्टर सदर बाजार को फोन कर मामले की जानकारी ली और निरस्ताण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें