फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। शूटिंग रेंज के संचालक कपिल धामा और हिमांशु धामा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडलों से 340 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं एचआरआईटीयू के कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि बचपन से ही खेलों में रुचि रखना बेहद जरूरी है और वह खिलाड़ियों की हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष ठाकुर विजेंद्र सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की सफलता की कामना की। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने खिलाड़ियों को खेल भावना और नियमों के दायरे में रहकर खेलने की प्रेरणा दी। पूर्व मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी आनंद शर्मा ने शूटिंग के नियमों की जानकारी साझा करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, तहसीलदार निरंकार सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार, मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी सुषमा यादव, शूटिंग फील्ड ऑफिसर राहुल कुशवाहा, एडवोकेट समीर कुमार त्यागी, प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रशांत कुमार, योगेंद्र कुमार, दिलावर सिंह पोसवाल आदि मौजूद रहे।

महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें