दूसरे दिन पाइप लाइन में चल रहे काम के चलते पालिका की आपू्र्ति बंद रहने से पालिका के टैंकर से लो
मवाना। नगर पालिका क्षेत्र में जल निगम द्वारा पेयजल की मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य किए जाने के चलते नौ सितंबर से जलापूर्ति बंद है। पानी के लिए पालिका ने टैंकर की व्यवस्था की हुई है। टैंकरों से पानी लेने वालों की भीड़ रही।
पालिका द्वारा आठ सितंबर को ही नगर के लोगों को अवगत करा दिया गया था कि पेयजल की मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य किए जाने के चलते नौ सितंबर की शाम 7:00 बजे से 10 सितंबर की शाम 5:00 बजे तक नगर के कई हिस्सों में जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने बताया कि इससे रामबाग कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, सुभाष बाजार एवं तहसील रोड मखदूमपुर रोड के निवासी सीधे प्रभावित होंगे।
नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वह असुविधा से बचने के लिए समय रहते आवश्यकतानुसार पेयजल का भंडारण कर लें। आपात स्थिति में राहत देने के उद्देश्य से 10 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पालिका कार्यालय के पीछे छोटे मैदान में वाटर टैंकरों की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। वहीं भैंसा रोड पर भी टैंकर पहुंच कर पालिका ने लोगों को राहत दी। टैंकरों से पानी लेने वालों की भीड़ रही।