फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (एनएसपीसी) 2026 के उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से हो रही है।
विज्ञापन

विभाग संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के पवन त्यागी और प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पवन त्यागी ने बताया कि एनएसपीसी 2026 पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा आयोजित एक वार्षिक राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी है। इसका विषय बीज बोना से विकास तक है। प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी पूरी कर पेड़ लगाते हुए अपनी सेल्फी अपलोड करनी होगी। प्रतियोगिता 15 जुलाई से 15 सितंबर 2026 तक चलेगी। इस अवसर पर वंदना सिंह, अम्बिका देवी, संजू चौधरी और रेनू शर्मा सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें