मेरठ में सरधना क्षेत्र के बिनौली रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
नुकसान का आकलन और जांच शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बिनौली रोड स्थित संजीव जैन के फर्नीचर शोरूम एवं गोदाम में लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन भी किया जा रहा है।