फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी तैयारियों के बीच लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन

Sun, 10 Mar 2019 02:03 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आधी अधूरी तैयारियों के  बीच शनिवार को शहीद स्मारक पर लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन हो गया। टिकट रेट, दिन और ऑपरेटिंग कंपनी यहां तक की कार्य का शिलापट्ट भी अभी नहीं लगा है।
विज्ञापन

शहीद स्मारक पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया व शो का ट्रायल भी हुआ। आचार संहिता लगने से कहीं शो अटक न जाए इसलिए पहले ही उद्घाटन करा दिया गया। वहीं जनता के लिए लाइट एंड साउंड शो शुरू होने में पूरा एक माह बाकी है। आयोजन में इतनी जल्दबाजी हुई कि कैंट विधायक जिनके क्षेत्र में शहीद स्मारक हैं वो भी आयोजन में नहीं पहुंचे। सांसद के अलावा कोई विधायक आयोजन में नहीं आए। शो का नियमित संचालन कौन करेगा इसके लिए अभी ऑपरेटिंग व मेंटीनेंस कंपनी का चयन होना शेष है। इतना ही नहीं निर्माण कंपनी ने अभी पर्यटन विभाग को पूरा सिस्टम हैंडओवर भी नहीं किया है। उद्घाटन में क्रांति पर बनी 35 मिनट की डॉक्यूमेंट्री भी चलाई गई। सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत मेरठ के शहीद स्मारक पर लाइट एंड साउंड शो की घोषणा हुई थी। तीन करोड़ रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। 2016 में पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने इस शो की घोषणा की थी। गुरुग्राम की वाप्कोस लिमिटेड कंपनी ने शो की स्क्रिप्ट को शूट कर पूरी डॉक्यूमेंट्री बनाई है। वाप्कोस कंपनी द्वारा यहां लाइट एंड साउंड शो का साइट प्लान हुआ है। यूनी स्टार कंपनी ने सोलर लाइट लगाई हैं। इसके अलावा स्टेज, साउंड सिस्टम, फिक्स स्क्रीन, सोलर लाइट, 200 लोगों के बैठने की सुविधा, शौचालय आदि कार्य हुए हैं। 14 स्क्वायर मीटर में स्टेज भी बनाया गया है। आयोजन में भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जयकरण गुप्ता, पार्षद ललित नागदेव, कमलदत्त शर्मा, करुणेश नंदन गर्ग, पूर्व मेयर हरिकांत अहलुवालिया, अंकित सिंघल, विवेक रस्तोगी, संजय त्रिपाठी, अमित शर्मा, राकेश सिरोही, सीमा श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, अजय गुप्ता, हर्ष गोयल, सुनील, अंकुर मौजूद रहे।
क्रांति का उद्देश्य है संघर्ष अस्तित्व के लिए
डॉक्यूमेंट्री में क्रांति का उद्देश्य अंतिम सांस तक चुनौती देना, हर प्रतिरोध को अंजाम देना। साधारण मनुष्य को क्रांति कैसे एक क्रांतिवीर बनाती है इसकी पूरी पटकथा है। स्थानीय कलाकार इस डॉक्यूमेंट्री में नजर आएंगे जो पूरी पटकथा में अभिनय करते हैं।
विज्ञापन


35 मिनट में देखिए क्रांति की गाथा
लाइट एंड साउंड शो में 35 मिनट में 1857 की क्रांति गाथा का दर्शन होगा। मेरठ के कलाकार प्रदीप हंस, सज्जाद, अरुणिमा सहित अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। शो के लिए स्मारक में स्क्रीन फिक्स की गई है। स्पीकर व लाइट लगाई गई हैं। जिस पर पूरी डॉक्यूमेंट्री चलेगी। डॉक्यूमेंट्री में मंगलपांडे, धनसिंह कोतवाल, लक्ष्मीबाई, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित अन्य शूरवीर नजर आएंगे। विद्या नॉलेज पार्क के छात्रों ने भी भूमिका निभाई है। गांधी आश्रम, औघड़नाथ मंदिर, शहीद स्मारक, कैंट क्षेत्र व विद्या कॉलेज में मूवी की शूटिंग हुई है।
 
सर्दी-गर्मी में होगा अलग समय, बारिश में बंद
लाइट एंड साउंड शो का टाइम शाम 6 बजे के बाद से ही रखा जाएगा। सर्दी-गर्मी में अलग-अलग टाइमिंग होगी। वहीं बारिश में शो बंद भी रह सकता है। हालांकि शो के लिए लगाए गए साउंड, स्पीकर, लाइट वाटरप्रूफ हैं फिर भी उपकरणों की गुणवत्ता में दिक्कत न आए इसलिए फिलहाल बरसात में शो न चलाने की योजना है। दर्शकों का सिटिंग अरेजमेंट भी ओपन में है।

शहीद स्तंभ की चौड़ाई कम होने के कारण लगानी पड़ी स्क्रीन
देश में अक्षरधाम मंदिर, खजुराहो सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सालों से लाइट एंड साउंड शो संचालित हैं। लाइट एंड साउंड शो में प्रकाश के साथ ऑडियो चलता है। ऑडियो की कहानी के अनुसार लाइट संबंधित इमारत या स्थल पर पड़ती है। आवश्यकतानुसार छायाचित्र भी इस्तेमाल होते हैं। लेकिन शहीद स्मारक में शहीद स्तंभ की चौड़ाई कम होने के कारण अलग से स्क्रीन फिकस की गई है, इसी स्क्रीन पर क्रांति की फिल्म चलेगी। शहीद स्मारक में भी इसी तरह प्रकाश, ध्वनि शो चलना था लेकिन मानकों के मुताबिक स्मारक में लगा शहीद स्तंभ कम चौड़ा है। जिस पर पूरी लाइट नहीं आ सकती। इसलिए सपोर्ट के लिए स्क्रीन पर फिल्म चलाई जाएगी। 35 मिनट के शो में दर्शक 1857 की क्रांति का देश और मेरठ से जुड़ाव व शूरवीरों की गाथा को सुनेंगे। शहीद स्तंभ छोटा होने के कारण यहां फिल्म स्क्रीन पर चलेगी।
लाइट एंड साउंड शो की टाइमिंग, दिन और टिकट रेट क्या होगा यह तय होना शेष है। जनता के लिए लगभग 1 महीने बाद शो शुरू हो सकेगा। क ौन सी कंपनी पूरे सिस्टम का मेंटीनेंस और ऑपरेटिंग करेगी यह भी जल्द तय किया जाएगा। -अंजू चौधरी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें