यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म, अब कॉलेज चयन में जुटे छात्र
हजारों छात्रों के भविष्य का सवाल, अच्छा कॉलेज चुनने का दबाव
मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के सामने अब बड़ा सवाल कॉलेज चुनने का है। 12 साल स्कूल के सुरक्षित माहौल में बिताने के बाद अब छात्रों को कॉलेज की दहलीज पर कदम रखना है।
स्कूल के अनुशासन से निकलकर कॉलेज में प्रवेश के साथ उच्च शिक्षा का एक नया अध्याय शुरू होता है। जिले में इस वर्ष लगभग 40 हजार छात्रों ने यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। जिनकी निगाहें अच्छे कॉलेज की तलाश में हैं। कॉलेज भी सीटें भरने के लिए विज्ञापन और प्रचार का हर माध्यम अपना रहे हैं। छात्र कॉलेजों के विज्ञापन, ब्रोशर और सोशल मीडिया पेज के लिंक पर ही भरोसा न कर लें। प्रवेश लेने से पहले कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं, शिक्षा व मान्यता की पूरी पड़ताल करें। हो सके तो स्वयं जाकर कॉलेज की स्थिति व सुविधाओं को चेक करें। कॉलेज के पुराने छात्रों व शिक्षकों से भी सलाह ले सकते हैं। दोस्तों को देखकर या बातों में आकर कोई भी कॉलेज न चुन लें, जो बाद में आपको भारी पड़ जाए। अपने विषय की अच्छी पढ़ाई और प्लेसमेंट की स्थिति देखकर ही क ॉलेज चुनें, ताकि बाद में पछताना न पड़े।
सीसीएसयू, डीयू दोनों अच्छे विकल्प
मेरठ के छात्रों के लिए चौधरी चरण सिंह विवि के अलावा डीयू एक अच्छा विकल्प है। दोनों ही विवि से जुड़े कॉलेजों में परंपरागत पाठ्यक्रमों के अलावा एडवांस कोर्स भी उपलब्ध हैं। बात अगर सीसीएसयू की करें तो यहां बीए, बीकॉम और बीएससी में ही 70 हजार सीटें हैं। प्रोफेशनल विषयों में बीबीए, बीसीए, बीकॉम एलएलबी, बीएएलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीएफए सहित अन्य कोर्स भी हैं, बीपीएड, बीलिब, बीएससी एजी, फॉरेन लैंग्वेज की पढ़ाई होती है।
इन बातों को दें ध्यान
कॉलेज की मान्यता, संबद्धता की जांच अवश्य करें। इसके लिए यूपीटीयू, एआईसीटीई और यूजीसी की वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। संबंधित कॉलेज के पुराने विद्यार्थियों से बात करके भी कॉलेज की मान्यता है या नहीं इसकी जांच कर सकते हैं।
जिस कोर्स में प्रवेश लेना है वो पाठ्यक्रम व उससी जुड़ी फैकल्टी कॉलेज में है या नहीं यह जरूर चेक करें।
ऑनलाइन तस्वीर देखकर किसी कॉलेज के कैंपस या इन्फ्रस्ट्रक्चर को सही न मान लें, लैब, लाइब्रेरी की उचित सुविधा है या नहीं इसको देखें।
कॉलेज में संबंधित कोर्स में कट ऑफ परसेंटाइल क्या है इसको देखें
कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या, उनके मार्क्स, सफलता का प्रतिशत भी जांचें
कॉलेज की व्यवस्थाओं व अन्य जानकारी सोशल साइट व ऑनलाइन भी लेते रहें
कॉलेज में कंपनी प्लेसमेंट की क्या सुविधा है, पुराने वर्षों में कौन सी कं पनियां आई हैं, छात्रों के किस पद पर कहां प्लेसमेंट किस पैकेज पर हुए यह भी जरूर जांचें।
अगर छात्रावास में रहना है तो कॉलेज में छात्रावास, प्राथमिक चिकित्सा की क्या व्यवस्था है देख लें।
कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति क्या है इसकी भी जांच अवश्य करें, साथ ही कॉलेज में संबंधित पाठ्यक्रम क ी फीस। विकास शुल्क के अलावा अतिरिक्त शुल्क कितने हैं यह भी चैक कर लें। अगर कॉलेज में एजुकेशन लोन की सुविधा है तो उसका भी ब्योरा लें।
कॉलेज में एंटी रैगिंग समिति है या नहीं, सुरक्षा के क्या इंतजाम है यह भी देख लें।