फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में 20 साल बाद निकाली जाएगी बाबा साहेब की शोभायात्रा, प्रशासन अलर्ट

Fri, 13 Apr 2018 06:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में 20 साल बाद आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब की शोभायात्रा निकाली जाएगी। पुलिस प्रशासन अलर्ट...

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की खतौली पुलिस ने 14 अप्रैल को जयंती के मद्देनजर डा. भीमराव आंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की सुरक्षा करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस बार नगर में 20 साल बाद जयंती पर बाबा साहेब की शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने की परमिशन भी दे दी है। 

शहर में दो अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किए गए संशोधन के विरोध में दलितों ने भारत बंद कर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन को लेकर हिंसा भड़क गई थी। शासन के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने शनिवार को बाबा साहेब की जयंती को लेकर शुक्रवार को ही नगर के अलावा गांव गंगधाड़ी, पाल, खेड़ी कुरैश आदि गांवों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रशासन ने इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल के अलावा वहां की पुलिस के चौकीदारों की भी तैनाती की है। शुक्रवार रात में भी प्रतिमाओं के पास पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: शोभापुर गांव के दलित नहीं मनाएंगे आंबेडकर जयंती, ये रही वजह

विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंबिका भारद्वाज ने बताया कि 20 साल बाद नगर में जयंती पर शोभायात्रा थाने के सामने स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा की पास से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने की व्यवस्था की गई है। उधर, दलित समाज के लोगों ने जयंती के उपलक्ष्य में सभी मूर्तियों की सफाई व्यवस्था का काम शुक्रवार को ही पूरा करा दिया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें