फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इन-इन जिलों में धारा 144 लागू, समर्थकों ने कई ट्रेनों को रोका, स्कूल बंद

Sat, 26 Aug 2017 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सहारनपुर में धारा 144 लागू
विज्ञापन
हरियाणा से लगते जिलों में पुलिस प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्रदेश में ऐसे किसी भी तत्व को घुसने नहीं देना है जिनसे यूपी में भी उपद्रव की आशंका है। साथ ही सभी अफसर खुफिया इकाईयों को भी सतर्क  कर दिया गया है। सीमाओं पर सभी पुलिस रिस्पांस व्हीकल व कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


मेरठ जोन और खास तौर पर पश्चिम यूपी के उन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जहां की सीमाएं हरियाणा व दिल्ली से मिलती हैं। बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर सुबह से ही पुलिस तैनात रही। बागपत में कासिमपुर खेड़ी और किशनपुर बराल के आधा दर्जन से अधिक लोग हरियाणा के पंचकूला गए हैं। उनके परिजन लगातार खबर ले रहे हैं। वहां फंसे लोगों ने परिवार को सुरक्षित होने की बात कही है। बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर कुछ समर्थक सुबह से ही जमा थे, हालांकि फैसला आने के बाद वह धीरे धीरे यहां से निकल गए।  पंजाब और हरियाणा में भड़की हिंसा के बाद दिल्ली सहारनपुर रूट की करीब 20 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें छह ट्रेनों कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, कटिहार-जालंधर, जनसेवा एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ मेल, हजरत निजामुद्दीन- अंबाला, दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस को सहारनपुर में ही रोक दिया गया।  मुजफ्फरनगर में एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। शामली में मेरठ-करनाल व पानीपत खटीमा हाईवे और बागपत में गौरीपुर यमुना पुल पर वाहनों की चेकिंग की गई।   

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर शामली, और बागपत जिलों में धारा 144 लगा दी गई। सूचना मिल रही है कि सहारनपुर में कई ट्रेनों को रोक दिया गया। यात्री जमकर हंगामा कर रहे हैं। बताया जाता है कि यात्री सुबह से भूखे प्यासे हैं और अब एक जगह खड़ी ट्रेन में परेशान हो रहे हैं। वहीं बागपत में भी बाबा गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पूरे बागपत जिले में पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया

बरनावा डेरा प्रमुख आश्रम
उधर, मेरठ में भी सहोदय ने पब्लिक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। मेरठ सहोदय के सदस्यों ने देर रात बैठक कर स्कूलों को शनिवार को बंद रखने का निर्णय लिया। मेरठ सहोदय के अध्यक्ष व केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रिसिंपल सुधांशु शेखर ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।

उधर, मुजफ्फरनगर में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एसएसपी अनंत देव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। गांधी कालोनी स्थित रामचर्चा भवन पर ताला लटका हुआ है। शहर में राम रहीम के अनुयायी करीब सात हजार से अधिक बताए गए हैं, जबकि जिले में इनकी संख्या 20 हजार से अधिक बताई गई है। रद्द होने वाली ट्रेनों में कालका पैसेंजर, शालीमार एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। जालंधर एक्सप्रेस को अंबाला तक चलाया गया है। बाकी ट्रेनों का संचालन सहारनपुर तक कर दिया गया है। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से यात्री परेशान हैं।

खतौली में पुलिस शुक्रवार को सुबह से ही अलर्ट रही। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत देहात क्षेत्र में गश्त किया। खतौली क्षेत्र में भी डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों की काफी संख्या है।

बुढ़ाना में कोर्ट में आरोप सिद्ध होने का समाचार मिलते ही उनके समर्थकों में रोष फैल गया। कस्बे में राजबीर, रोहिताश, मांगेराम, अश्वनी, अंकित तथा महिला रोशनी, बीरी आदि ने कहा कि बाबा उनके भगवान हैं। भगवान पर आरोप लगाना गलत है। न्यायालय के निर्णय से उनके समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें