बिजनौर में धरने से धामपुर क्षेत्र की आठ महिला शिक्षामित्र मारुति वैन से घर लौट रहीं थीं। अचानक वैन, सामने से आ रही कार से टकरा गई। वैन में बैठीं आठ महिला शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद दो को रिलीव कर दिया गया, जबकि छह का उपचार चल रहा है।
आठ महिलाएं घायल
बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों का धरना चल रहा है। रविवार को भी शिक्षामित्र धरने पर बैठे थे। दोपहर दो बजे धरना समाप्त हुआ। धामपुर क्षेत्र की आठ महिला शिक्षामित्र डोली, आसमां, संजना, ममता, पूजा, शबनम, बबीता व शिवदेश एक साथ धरने पर प्रतिदिन मारुति वैन से आती हैं। दोपहर दो बजे के बाद धरना समाप्त होने पर ये सभी वैन से धामपुर के लिए लौट रहीं थीं। झालू व नांगलजट के बीच में अचानक इनकी वैन सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में आठों शिक्षामित्र घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। डोली व आसमां के गुम चोट थीं। इन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि संजना, ममता, पूजा, शबनम, बबीता व शिवदेश के काफी चोट आई है। पैरों की हड्डी टूटी है। इन सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक्सीडेंट का पता चलते ही जिला अस्पताल में प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी, अजय पाल के नेतृत्व में काफी संख्या में शिक्षामित्रों का जमावड़ा लग गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/