फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन मामले में एक आरोपी को जेल भेजा, आरोपियों की तलाश में दबिश, घरों पर ताले लटके मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन मामले में एक आरोपी को जेल भेजा, आरोपियों की तलाश में दबिश, घरों पर ताले लटके मिले
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। खनन माफिया द्वारा बुधवार रात वन कर्मियों पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने पकडे़ गए एक आरोपी का शुक्रवार को चालान कर जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन खनन माफिया हत्थे नहीं चढ़ सके। आरोपी अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हैं।
खादर क्षेत्र के खरखाली गंगा घाट से बुधवार रात खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू रेत भरकर ले जा रहे थे। वन विभाग ने मौके से एक खनन मफिया को दबोच लिया था। खरखाली-नीमका मार्ग पर उसके साथियों ने लाठी डंडों व धारदार हथियारों से वनकर्मियों पर हमला कर पीटा था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में वन दरोगा आकाश कुमार ने गांव शिवपुरी निवासी प्रिंस, संजय, प्रमोद, अमित, डब्बू, सागर, सोहित के अलावा पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार को पुलिस ने हमला करने के आरोपी गांव शिवपुरी निवासी प्रमोद पुत्र सुरेंद्र का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई माह से हो रहा था खनन
योगी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील धामा ने अनेकों बार खरखाली गंगा घाट पर हो रहे अवैध खनन की शिकायत आसिफाबाद पुलिस चौकी व थाना परीक्षितगढ़ में की। लेकिन पुलिस ने खनन मफिया पर कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते खनन जारी था। यदि पुलिस पहले कार्रवाई करती तो वन कर्मियों पर जानलेवा हमला नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें