फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में चलता मिला अवैध शराब का कारोबार, 135 पेटियों के साथ दो दबोचे

Fri, 01 Sep 2017 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
शराब की पेटियां बरामद
विज्ञापन
मेरठ में टीपी नगर पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी में एक फ्लैट में दबिश देकर वहां चल रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया। फ्लैट से हरियाणा मार्का देशी शराब की 135 पेटी बरामद हुई हैं। दो लोगों को मौके से पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात आठ बजे मलियाना चौकी प्रभारी सतीश कुमार को सूचना मिली कि भोला रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी के एक फ्लैट में शराब की खेप रखी है। एसओ को मामले की जानकारी दी गई। फ्लैट बस्ती के बीच में था। विरोध की भी आशंका थी। एसओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि दबिश के लिए दो टीमें बनाई। एक में वे खुद शामिल रहे जबकि दूसरी में मलियाना चौकी प्रभारी, फैंटम और यूपी 100 पुलिस ने बाहर की घेराबंदी की।
विज्ञापन

सौ से ज्यादा पेटियां बरामद
पुलिस टीम के फ्लैट में घुसते ही वहां मौजूद दो लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। फ्लैट की तलाशी ली गई तो वहां से 135 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने नाम अमित निवासी रोहटा रोड और दीपक निवासी मोहकमपुर बताए। फ्लैट किसी मनीष नाम के व्यक्ति का है, वो कहीं बाहर रहता है। उसने ये फ्लैट किराए पर दे रखा है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे हरियाणा से 800 रुपये पेटी की दर से शराब मंगाते हैं और यहां पर 1100 रुपये में बेचते हैं। ये उनकी दूसरी खेप थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें