फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेपक टकरा में बाल विहार, जेपी और एएस कालेज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेपी एकेडमी में चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में शनिवार को दो दिवसीय खेलो इंडिया खेलो अस्मिता सेपक टकरा लीग का समापन हो गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।जिला सेपक टकरा संगठन की ओर से हुई प्रतियोगिता के टीम इवेंट में अंडर-14 बालिका में प्रथम स्थान पर बाल विहार स्कूल, द्वितीय स्थान पर वैदिक संस्कृति स्कूल और तृतीय स्थान पर कुबेर पब्लिक स्कूल की टीम रही।
अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर जेपी एकेडमी, द्वितीय स्थान बाल विहार पब्लिक स्कूल और तृतीय स्थान वैदिक संस्कृति स्कूल की टीम ने हासिल किया। सीनियर महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर पार्थ पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान पर कुबेर पब्लिक स्कूल और तृतीय स्थान पर कुबेर पब्लिक स्कूल को मिला। इसके अलावा 18 वर्षीय महिला स्पर्धा में प्रथम स्थान एएस इंटर कॉलेज मवाना, द्वितीय स्थान नवभारत इंटर कॉलेज और तृतीय स्थान एबीसीडी फुटबॉल क्लब को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ उपेंद्र भारद्वाज ने किया। मेरठ महिला कोच सुमन सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश प्रधान, सचिव अरुण गुप्ता और अध्यक्ष वेदपाल सहित स्कूलों प्रिंसिपल कुलदीप मलिक, रोहित कुमार, सोनू शर्मा, सोनिया शर्मा और पवन ठाकुर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजन में उजेफा, निहाल, वंश, नैतिक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें