फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाला निर्माण लटका, मुख्य मार्ग पर भरा दूषित पानी

Sat, 31 Jan 2026 08:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। नवाबगढ़ी में नाला निर्माण के कारण डेयरियों के गोबरयुक्त दू​षित पानी से मुख्य मार्ग पर हु
विज्ञापन
नवाबगढ़ी में मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को हो रही पररेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नवाबगड़ी गांव के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी है। नाला निर्माण अधूरा होने के कारण दूषित पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। जिससे मार्ग पर दूषित पानी भर गयाौ। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार नवाबगड़ी रोड से झिटकरी, कुशावली, सलावा, भामौरी समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर जिला पंचायत की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन कई माह बीत जाने के बावजूद कार्य पूरा नहीं हो सका है। पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है। नाला निर्माण अधूरा रहने के कारण आसपास की डेयरियों का दूषित पानी सड़कों पर भर रहा है। जलभराव के चलते सड़क से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र नाला निर्माण कार्य पूरा कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें