फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारंगपुर में रास्ते में कूड़ी डालने को लेकर पथराव-फायरिंग, एक को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सारंगपुर में रास्ते में कूड़ी डालने को लेकर पथराव-फायरिंग, एक को गोली लगी
विज्ञापन

किठौर। सारंगपुर गांव में रास्ते में कूड़ी डालने को लेकर दो पक्षों में पथराव व फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में गोली लगने के कारण घायल हो गया। पुलिस को देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की ओर से पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बृहस्पतिवार सुबह सारंगपुर में रास्ते में कूड़ा डालने को लेकर नौशाद व सराफत पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें जाहिद पुत्र छुट्टन के हाथ में गोली लगी। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। घटना के संबंध में नौशाद पुत्र जाहिद ने सराफत, सलीम, आकिल, अकबर और सरफराज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि फायरिंग एक व्यक्ति को गोली लगी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें