-बंगलूरू जेल से रिमांड पर मेरठ आया हुआ है अमित मरिंडा, आज बेंगलुरु जेल के लिए होगा रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत लिसाड़ी गेट पुलिस पर झूठी सूचना देने का आरोप चौधरी चरण सिंह विवि के छात्र नेता विनीत चपराना ने लगाया है। उनका आरोप है कि गैंगस्टर अमित मरिंडा का आपराधिक इतिहास सूचना के अधिकार के तहत मांगा गया, जिसमें सभी मुकदमों की जानकारी दी गई, लेकिन अमित मरिंडा के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में दर्ज मुकदमे को दर्शाया नहीं गया। जिसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से विनीत चपराना ने की है। वहीं दूसरी ओर बंगलूरू जेल से रिमांड पर आया अमित मरिंडा से पूछताछ पूरी हो गई है। आज बंगलूरू पुलिस उसको वापस ले जाएगी। वहीं अमित मरिंडा का साथी नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बंगलूरू में अमित मरिंडा ने एक प्लाईवुड व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। इस मामले में अमित मरिंडा बंगलूरू पुलिस को स्थानांतरित कर दी थी। छात्र नेता विनीत चपराना ने भी धमकी, रंगदारी का प्राथमिकी दर्ज मेडिकल थाने में अमित मरिंडा के खिलाफ कराया था। इसके अलावा लिसाड़ी गेट के रहने वाले एक व्यापारी ने भी अवैध वसूली, रंगदारी और धमकी देने का प्राथमिकी दर्ज लिसाड़ी गेट थाने में अमित मरिंडा के खिलाफ कराया था। किठौर के गांव माछरा कासमपुर के रहने वाले मयंक त्यागी ने 30 जुलाई 2025 को अमित मरिंडा और उसके गैंग के मुकुल सैनी, जतिन तेवतिया, वंश सचदेवा, नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल, अजय गुर्जर, हेमकुमारी और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें मयंक ने आरोप लगाया था कि अमित मरिंडा से जान का खतरा बना हुआ है। क्योंकि जब से उसके तार लॉरेंस बिश्नोई से अमित के तार जुड़े हैं तब से वह घबराया हुआ है। मयंक त्यागी द्वारा मेडिकल थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में विवेचक मुकेश यादव ने रिमांड पर लेकर अमित मरिंडा के बयान दर्ज किए। गैंगस्टर का प्राथमिकी दर्ज दर्ज होने के चलते उसमें भी बयान लिए गए। आज बंगलूरू पुलिस अमित मरिंडा को लेकर रवाना होगी।
लिसाड़ी गेट के मुकदमे को क्यों नहीं किया शामिल?
विनीत चपराना ने आरोप लगाया है कि 27 अगस्त 2025 नौशाद निवासी किदवईनगर लिसाड़ी गेट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नौशाद ने वंश सचदेवा और अमित मरिंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना में पुलिस ने अमित मरिंडा के खिलाफ 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताए हैं। जिसमें दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, यूपी और कर्नाटक राज्य में दर्ज हैं। लिसाड़ी गेट में रंगदारी और धमकी के मुकदमे के बारे में लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कोई प्राथमिकी दर्ज अमित मरिंडा के खिलाफ दर्ज नहीं होने की बात लिखित में विनीत चपराना को दी है। विनीत चपराना ने इसकी शिकायत की है।