फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक पैंठ के विरोध में व्यापारी प्रतिष्ठानों पर काली पट्टी बांधकर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर में तहसील रोड पर रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंट के विरोध में नगर का व्यापारी एकजुट हो गया है। बृहस्पतिवार देर शाम संपन्न हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार व्यापारियों ने शुक्रवार को साप्ताहिक पैंठ के विरोध में काली पट्टी बांधी। वहीं, 19 अप्रैल को पैदल मार्च निकालकर पालिका में सांकेतिक धरना देंगे।
विज्ञापन

दो सप्ताह से नगर के व्यापारियों के विरोध के चलते रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ नहीं लग सकी है। इस पैंठ को स्थायी रूप से बंद कराने की मांग को लेकर नगर के व्यापारी एकजुट हैं। इसके संबंध में बृहस्पतिवार देर शाम पंचायती धर्मशाला में नगर के व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें समस्त व्यापार संगठन, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व व्यापारी उपस्थित रहे। संचालन अमर रस्तोगी ने किया। बैठक में सचिन कौशिक, शैवाल दुबलिश, प्रवीण जैन, भूपेंद्र त्यागी, विनय दुबलिश आदि ने विचार रखे।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक समस्त व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर हाथ पर काली पट्टी बांधकर बैठे। वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शनिवार को सुबह 10 बजे व्यापारी काली पट्टी बांधकर पंचायती धर्मशाला बस स्टैंड पर एकत्र होंगे। वहां से सभी व्यापारी और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर पालिका तक पैदल मार्च निकालकर सांकेतिक धरना देंगे। साथ ही तहसील समाधान दिवस पर डीएम को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन

23 अप्रैल को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में भी सभी व्यापारी एकत्र होकर पालिका परिसर में धरने पर बैठेंगे। बैठक में सुशील रस्तोगी, रवि मलिक, रजनीश रोहल, राजेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नवनीत रस्तोगी, योगेश सहगल, विनोद गुप्ता, अनिल सक्सेना, तरुण रहेजा, अजय रस्तोगी, विभोर रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, रवि रस्तोगी एडवोकेट आदि काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें