संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वच्छता ही सेवा–2025 के अंतर्गत बुधवार को छावनी परिषद मेरठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीईओ जाकिर हुसैन ने सभी छावनी परिषद के कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
सीईओ जाकिर हुसैन ने सभी कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजा दिवस पर बधाई दी। सीईओ ने छावनी क्षेत्र को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प दिलाया। प्रधानमंत्री के जनदिन पर 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। संयुक्त सीईओ हर्षिता चमड़िया, कार्यालय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर, सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, सहायक अभियंता पीयूष गौतम, सफाई निरीक्षक अभिषेक गंगवार, कनिष्ठ अभियंता अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। सीईओ ने बताया कि कैंट क्षेत्र से गायों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा। बुधवार को भी राजस्व अनुभाग के कर्मचारियों द्वारा लालकुर्ती क्षेत्र से दो गाय पकड़कर गोशाला भिजवाई गई।