फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ससुरालियों पर घर में घुसकर हमला व पथराव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मंडी चमारान मोहल्ले में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बाद महिला के मायके पक्ष पर घर में घुसकर हमला और पथराव करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने बताया कि परिजनों को कमरे में बंद होकर अपनी जान बचानी पड़ी। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंडी चमारान मोहल्ला निवासी प्रदीप पुत्र जिले ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि महिला ने अपने मायके कॉल कर परिजनों को बुला लिया। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे और घर में घुसकर उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने मकान पर पथराव भी किया, जिससे मोहल्ले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जान बचाने के लिए परिजनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि महिला घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और हजारों रुपये की नकदी लेकर मायके पक्ष के साथ चली गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें