जानीखुर्द। गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी सलीम के मोबाइल पर कॉल कर रुपये की मांग की गई। न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसएसपी से की है। गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी सलीम के अनुसार उसके मोबाइल पर रविवार को अज्ञात नंबर से मोबाइल कॉल आई। कॉल करने वाले ने उससे रंगदारी की मांग की। न देने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। लगातार चार बार अलग-अलग नंबर से उससे रंगदारी की मांग की गई। पीड़ित सलीम ने सोमवार को एसएसपी से इसकी शिकायत करते हुए सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना ने जानकारी से इन्कार किया है।