गुलशन का आरोप है दो बार की कमेटी के 2.5 लाख रुपये उस्मान ने अपने ससुर हबीब को दिए। अब वह रुपये वापस मांग रहा था। सोमवार शाम को ससुर हबीब, साले शहजाद और इमरान ने उस्मान के साथ मारपीट की। रात में फिर से डंडों से उसकी पिटाई की गई। उस्मान अपने घर जाकर सो गया। मंगलवार सुबह 8 बजे कमरे में जाकर देखा तो उस्मान की मौत हो चुकी थी।
दोपहर करीब 1 बजे परिजनों ने इंचौली थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मोहल्ले में पूछने पर सामने आया कि उस्मान की पत्नी रिहाना और ननद गुलशन में विवाद हुआ। उस्मान ने अपनी पत्नी को चांटा मार दिया। वह नाराज होकर अपने मायके में चली गई और मारपीट के बारे में बताया। उसके बाद ससुर आदि ने मिलकर उस्मान को पीटा।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
उस्मान के चार बच्चे रिहान, फैजान, साहिबा, शहरत हैं। पुलिस ने गली में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ली है। वहीं, उस्मान के छोटे भाई इमरान ने ससुराल पक्ष द्वारा की गई मारपीट से मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पीएम रिपोर्ट के बाद प्राथमिकी दर्ज होगी : सीओ
थाना पुलिस के जांच में पारिवारिक विवाद के बाद मारपीट की बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद घटना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से घटना की वास्तविकता की जांच कर रही है। -- सुधीर सिंह, सीओ सदर देहात