फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठौर थाना पुलिस ने हसनपुर कलां के एक बेगुनाह युवक को पकडकर थर्ड डिग्री के द्वारा यातना दी गयी

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर थाने में युवक को दरोगा ने दी ‘थर्ड डिग्री’
विज्ञापन

मेरठ/माछरा। किठौर थाने में एक युवक को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दरोगा ने युवक को बेरहमी से पीटा। जिसमें उसके दोनों पैर में गंभीर चोट लगी है। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात कही है।
मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित ग्राम हसनपुर कलां निवासी अंकुश (26) पुत्र महेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करता है। उसकी मां कमलेश देवी एवं भाई छोटे ने बताया कि शनिवार को अंकुश बाइक लेकर माछरा तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। वहां उसके खेत हैं। उसने बताया कि वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद माछरा अड्डे के पास कैंटीन पर पहुंचा। वहां कुछ लोगाें में झगड़ा हो रहा था। वह भी देखने के लिए रुक गया।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने यूपी 100 पुलिस को फोन किया। यहां पर पुलिस को आता देख भगदड़ मच गई। लेकिन अंकुश वहीं खड़ा रहा। इस पर पुलिसकर्मी उसे पकड़कर ले गए और थाने में बंद कर दिया। कमलेश ने बताया कि अंकुश घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की। दूसरे दिन पूर्व प्रधान महावीर सिंह ने बताया कि अंकुश थाने में बंद है। इस पर पिता महेंद्र थाने पहुंचा तो बरामदे में अंकुश बेहोश पड़ा था। वहां मौजूद दरोगा ने गालीगलौज कर उसे थाने से भगा दिया। उसने बताया कि अंकुश बदमाश है। उसने शराब पी रखी थी तथा पुलिस को गाली दे रहा था। हालांकि बाद में अंकुश को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उसकी मां कमलेश देवी ने हालत देखी तो विधायक सत्यवीर त्यागी से पुलिस की शिकायत की। अंकुश घर पर चारपाई पर घायल अवस्था में लेटा था। उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। अंकुश ने आरोप लगाया कि उसे दरोगा ने लोहे की रॉड से पीटा। उसका डाक्टरी परीक्षण सीएचसी माछरा में कराया गया और परिजनों को सौंप दिया। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें