फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का आतंक: शहर में ताबड़तोड़ वारदातों को दिया अंजाम, कारोबारी की पत्नी को किया घायल

Wed, 19 Oct 2022 05:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

यहां बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाशों ने एक ही दिन में लूट की सात वारदातों को अंजाम दिया। वहीं विरोध करने पर कारोबारी की पत्नी को पिस्टल मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में जुटी टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जैन नगर में कोरियर ब्वॉय बनकर आए दो बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी राजीव जैन के घर में घुसकर लूट का प्रयास किया। राजीव की पत्नी नीतू जैन ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सिर में पिस्टल मार घायल कर दिया। नीतू और पुत्रवधू मीशा जैन के विरोध के चलते बदमाशों को भागना पड़ा। दोनों बदमाशों ने मास्क और हेलमेट लगा रखा था।

विज्ञापन


मंगलवार को कपड़ा कारोबारी राजीव जैन की पुत्रवधू मेघा जैन स्कूल में पढ़ाने गई थीं। दूसरी पुत्रवधू मिशा घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। घर में मिशा के साथ नीतू और घरेलू सहायिका अंजलि भी थीं। सुबह 9:45 बजे बाइक से आए दो बदमाश गत्ते का एक बॉक्स लेकर आए और दरवाजा खटखटाया। मिशा ने पूछा कौन है तो बदमाशों ने कहा कि आपका कोरियर है। दरवाजा खोलते ही दोनों बदमाशों ने मिशा और नीतू जैन पर पिस्टल तान दी। डरकर मिशा ने शोर मचाया तो एक बदमाश ने नीतू के सिर में पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। दोनों महिलाओं के शोर मचाने के बाद बदमाश बाइक पर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे रोड थाना इंस्पेक्टर संजय शर्मा मौके पर पहुंचे और घायल नीतू जैन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमाशों की पहचान में जुट गई है।

सात मिनट घर में रहे बदमाश
बदमाश राजीव जैन के घर में करीब सात मिनट तक रहे। बदमाशों को देख नौकरानी अंजलि मीशा की छह माह की बेटी को लेकर दूसरे कमरे में छिप गई।

बदमाश बेखौफ, सात घंटे में परतापुर से कंकरखेड़ा तक 5 लूट
मंगलवार को शहर में सड़कों पर लुटेरों का आतंक रहा। सुबह करीब 10 बजे से शाम 5 बजे बीच शहर में लूट की पांच वारदात हुईं। पुलिस हाथ मलती रही और एक भी वारदात में बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले का मंत्री संजीव बालियान ने किया उद्घाटन, 20 लाख के डॉग्स और 10 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण

परतापुर में अपाचे सवारों ने लूटे तीन मोबाइल
परतापुर क्षेत्र में मंगलवार को अपाचे बाइक सवार लुटेरों ने तीन मोबाइल लूट लिए। पहली घटना सुबह 10 बजे शताब्दीनगर रेल विहार के पास हुई जहां माधवपुरम निवासी रुपकिशोर की पत्नी इंद्राणी से मोबाइल लूट लिया गया। इसके बाद दोपहर 11:30 बजे पंचवटी एंक्लेव के पास मोहकमपुर निवासी शेखर से मोबाइल लूट हुई। तीसरी घटना दोपहर बाद 3:30 बजे परतापुर बाईपास स्थित फोर्ड शोरूम के पास हुई। वहीं बीआईटी के छात्र विक्की से भी मोबाइल लूट लिया गया।

दिनदहाड़े शराब गोदाम के मैनेजर से पिस्टल के दम 1.95 लाख की लूट
कंकरखेड़ा में मंगलवार सुबह 10:15 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब गोदाम से पांच सौ मीटर दूरी पर मैनेजर से 1.95 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश दिखाई दिए हैं। हालांकि पहले 8.50 लाख रुपये लूट का शोर मचा था। पुलिस ने बताया कि पीडित ने 1.95 लाख रुपये की लूट बताई है।

श्रद्धापुरी फेज दो में राजीव मित्तल का शराब का गोदाम है। गोदाम मैनेजर राजेंद्र बैंक में पैसे जमा करने के लिए जा रहे थे। गोदाम से निकलते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने मैनेजर राजेंद्र पर पिस्टल तान दी और नोटों से भरा बैग लूटकर भाग गए। मैनेजर के शोर मचाने पर लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। बदमाश मुजफ्फरनगर की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कंकरखेडा, सीओ दौराला अभिषेक पटेल व एसपी सिटी पीयूष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज चेक किए। आईजी प्रवीण कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

यह भी पढ़ें: Hastinapur: नाव हादसे के दूसरे दिन भी चला सर्च अभियान, डूबे व्यक्ति का शव पांच घंटे बाद गंगा से बरामद
विज्ञापन

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लूट से पहले मैनेजर की रेकी की। एक बदमाश ने लाल रंग का गमछा बांध रखा था और दूसरे ने हेलमेट लगा रखा था। जांच में पता चला कि दो अन्य बदमाश बाइक पर पहले से ही कैलाशी अस्पताल के सामने बने फुटओवर ब्रिज के पास खड़े थे। पुलिस हाईवे के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। बदमाशों की उम्र लगभग 25 से 30 साल के आसपास की रही होगी। राजेंद्र पिछले छह साल से राजीव मित्तल के यहां पर मैनेजर है।

गंगानगर में शिक्षक की पत्नी से लूटा पर्स
बदमाशोें ने मंगलवार शाम छह बजे बाजार से सामान लेकर लौट रहीं शिक्षक की पत्नी सुदेश से पर्स लूट लिया। पर्स में मोबाइल और नकदी थी। बदमाशों ने कुंडल भी छीनने का प्रयास किया। बदमाश मवाना रोड की ओर फरार हो गए। इस बीच महिला ने काफी शोर भी मचाया परंतु, आसपास के लोग मदद को नहीं आए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: हंगामे की भेंट चढ़ी बोर्ड बैठक, भिड़े सभासद, एक-दूजे पर फेंकी पानी की बोतलें, नगरायुक्त को दौड़ाया

मेडिकल थाने से 400 मीटर दूर महिला से लूट
थाने से 400 मीटर दूर मेडिकल कॉलेज के गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने डौरली निवासी सुमित्रा देवी से चेन, कुंडल व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सुमित्रा के बेटे कपिल का आरोप है कि बदमाशों को पकड़ने की मांग की तो दरोगा ने त्योहारों में व्यस्त होने की बात कहकर टरका दिया। पीड़िता सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और लूट की जानकारी दी। एसएसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मंगलवार को लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें