फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या: मिसकॉल से शूरू हुई प्रेमकहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी ने ब्लेड से गला रेतकर प्रेमिका को उतार मौत के घाट

Sat, 31 Jul 2021 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ के जंगल में देवबंद निवासी महिला का गला ब्लेड से रेतने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला के प्रेमी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला और प्रेमी के बीच संबंध बनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिस कारण प्रेमी ने उसके गले पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया था।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 21 जून आवासीय कॉलोनी खतौली मुजफ्फरनगर निवासी कोमल शर्मा पुत्री कृष्णवीर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर के जंगल में घायल अवस्था में मिली थी। उसे एक युवक द्वारा ब्लेड से गला काटकर मारने का प्रयास किया गया था। महिला ने कस्बा देवबंद सहारनपुर निवासी पति मनोज पर सुपारी देकर हत्या करवाने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी।
 

पुलिस के अनुसार, 14 जून को कोमल शर्मा के मोबाइल से थाना किठौर गांव नंगली अब्दुल्ला निवासी सुनील उर्फ सिद्धू पुत्र खड़क सिंह के मोबाइल नंबर पर मिस कॉल लग गई थी। सुनील ने मिस कॉल का जवाब देने के लिए फोन किया तो कोमल शर्मा बोली। दोनों के बीच फोन पर बातचीत प्रेम में बदल गई।

विज्ञापन

15 जून को कोमल ससुराल से खतौली मायके आ गई। उसने प्रेमी सुनील को फोन कर मुलाकात करने की बात कही। 21 जून को सुनील अपने दोस्त गांव माछरा निवासी मनोज पुत्र गंगाराम के साथ कार में महिला से मिलने के लिए खतौली पहुंचा।
 

 

कोमल, सुनील के साथ कार में बैठकर गोविंदपुरी के जंगल में आ गई। कार चालक मनोज दोनों को जंगल में छोड़कर चला गया। इसी दौरान प्रेमी और प्रेमिका के बीच अवैध संबंध बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। सुनील ब्लेड से कोमल का गला रेतकर फरार हो गया।


जांच में जुटी पुलिस ने कोमल का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। मोबाइल द्वारा की गई बातचीत के आधार पर पुलिस ने प्रेमी सुनील उर्फ सिद्धू व कार चालक मनोज को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सुनील ने वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें