लावड------चिंदौड़ी गांव में तालाब के रास्ते को लेकर हुई मारपीट में घायल
एक पक्ष ने बाइक में की तोड़फोड़, हमले में सात लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी में दिन निकलते ही दो पक्षों राजेंद्र और विनोद के बीच मारपीट और पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने चौकी पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
बृहस्पतिवार को चिंदौड़ी गांव में तालाब के रास्ते को लेकर विनोद और राजेंद्र पक्ष में कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि राजेंद्र पक्ष ने विनोद पक्ष की घर के बाहर खड़ी बाइक तोड़ डाली। मारपीट में एक पक्ष से विनोद, कुसुम, मोनू, राजेंद्री व आयुष घायल हो गए। जिनमें से तीन लोगों को मेडिकल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक को रेफर किया गया।
सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों ओर से मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।