फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रकाशक से 3.40 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मधुबन काॅलोनी निवासी एक प्रकाशक से एक महिला व दो युवकों ने 3.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने खुद को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ( एनसीईआरटी ) का डिस्ट्रीब्यूटर बताकर आर्डर देकर किताब मंगा ली और फिर भुगतान देने में आनकानी की। बाद में भुगतान देने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने रेलवे रोड थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मधुबन काॅलोनी निवासी विनय जैन ने बताया कि वह पुस्तकों का प्रकाशक व वितरण कारोबार करते है। 10 जनवरी को सूर्य पैलेस निवासी अमित शुक्ला ने उसकी मोबाइल फोन से बातचीत आशीष भटनागर व मान्या भटनागर निवासी यमुना नगर दिल्ली से कराई। दोनों ने खुद को प्राइवेट लिमिटेड और मान्या ट्रेडर्स का मालिक व एनसीआरटी का अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर बताया। कहा वह सरकारी विद्यालयों में पुस्तकें सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन


उसने एनसीआरटी की किताब का ऑर्डर दिया और आनलाइन 50 हजार रुपये अग्रिम राशि 13 जनवरी 2023 को भेज दी। 6 फरवरी से 2 जुलाई तक उन्होंने अपने प्रकाशन की 4,77, 366 रुपये की किताब उन्हें भेज दी। जुलाई में दोनों ने एनसीआरटी की किताबों की सप्लाई करने से इन्कार कर दिया। 23 जनवरी 24 को उन्होंने किसी तरह 1,87,162 रुपये की पुस्तक वापस ले ली। बाकी रुपया व पुस्तक दोनों ने देने से इन्कार कर दिया। विनय ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी ने उनसे झूठ बोला। वह एनसीआरटी के न तो डिस्ट्रीब्यूटर है और न ही उनका कोई संंबंध है।
विज्ञापन


धोखा देकर उन्होंने अमित से मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी़ कर 3.40 लाख रुपया ठग लिए। एसएसपी डा. विपिन ताडा के आदेश पर रेलवे रोड पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें