फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान बंटवारे के विवाद में छोटे ने बड़े भाई को मार डाला

विज्ञापन
अमर उजाला.....भगवतपुरा में सचिन की उसके छोटे भाई दीपक ने पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। बिलखती
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगवतपुरा कॉलोनी में बुधवार रात मकान बंटवारे की कहने पर सचिन वर्मा (36 ) की उसके छोटे भाई दीपक उर्फ कुक्की ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक सचिन वर्मा सराफा कारीगर था। पुलिस ने मृतक की पत्नी शिवानी की ओर से दीपक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सचिन वर्मा की पत्नी शिवानी के अनुसार सचिन का अपने छोटे भाई दीपक उर्फ कुक्की से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात करीब 8:00 बजे दीपक बड़े भाई सचिन के पास आया और मकान के बंटवारे की बात करने लगा। इसी बात पर कहासुनी होने पर वह गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान दीपक ने सब्जी काटने वाले चाकू से सचिन की जांघ पर प्रहार कर दिया। सचिन लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। अचानक हुई वारदात से परिवार में अपना-तफरी मच गई।
अधिक रक्तास्राव से हुई मौत
परिजन गंभीर रूप से घायल सचिन को लेकर बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल पहुंचे। जांघ में चाकू पर मुख्य नस कटने के कारण रक्तस्राव ज्यादा हो गया। केएमसी में डाॅक्टरों ने जवाब दे दिया। वहां से परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां पर उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने पर जाकर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

छोटे भाई द्वारा बड़े भाई का कत्ल करने की जानकारी मिलने पर ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से हत्यारोपी दीपक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों ने जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या की है। आरोपी के खिलाफ मृतक की पत्नी की ओर से केस दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
-

अमर उजाला.....भगवतपुरा में सचिन की उसके छोटे भाई दीपक ने पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। बिलखती

अमर उजाला.....भगवतपुरा में सचिन की उसके छोटे भाई दीपक ने पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। बिलखती

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें