इस बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देने से इमरान मसूद बचते हुए दिखे हुए। सिर्फ इतना कहा कि हम संविधान का मानने वाले हैं। लोकसभा में संविधान की शपथ लेकर आएं हैं। वीडियो में कोई माखौल नहीं उड़ाया गया है। फिर भी हमजा माफी मांग चुका है। वह सभी पुराने-गिले शिकवे भूलकर विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। आईएसबीटी के दो बस अड्डे बनवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल और जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कराएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलेंगे। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को निर्माण का मुद्दा लोकसभा में उठा चुके हैं।
मां शाकम्भरी देवी सिद्धपीठ तक हाईवे बनवाने की मांग की है, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिले। सहारनपुर की काष्ठकला और हौजरी के व्यापार को पहली की तरह बढ़ोत्तरी कराई जाएगी। उन्होंने हाथरस की घटना को दुखद बताया। पीड़ित को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। बिजली को लेकर एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था बेहतर हुई है। उन्होंने पिछले दिनों बिजली की तारों में फाल्ट आने पर रात में भी कर्मचारियों को ठीक करते हुए देखा है। इस पर सरकार की प्रशंसा की थी। इस दौरान एमएलसी शाहनवाज खान, जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, सत्य संयम भूर्यान, नितिन शर्मा, जुबैर गाडा, बबलू जैदी, शहजाद मलिक, ईशान साबरी मौजूद रहे।