फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोमांचक मैच में जेएमएस वर्ल्ड और ऋषभ किक्रेट एकेडमी की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो लीग मैच खेले गए। इसमें जेएमएस वर्ल्ड हापुड़ और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच जीते।
पहले मैच में दीवान पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 138 रन बनाए। इसमें सार्थक ने 60, सार्थक शर्मा ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अविरल ने तीन, रिहान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने 17.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर पांच विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अर्नव राजवंश ने 49, विपुल ने 29, प्रिंस ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक व शौर्य ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अर्नव रहे।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। इसमें अभिजीत ने 58, शिवम ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में रिहान ने 4, अविरल ने तीन, प्रिंस ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 36, अर्नव ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम ने तीन, हिमांशु ने दो, आहद ने दो, यशराज ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच शिवम रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें