फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम पर डीएम ने तलब किए एमडीए और नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘फाइलों में कैद है प्लान, कैसे खत्म होगा शहर का जाम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस खबर में शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम का कारण अतिक्रमण को बताया गया था। इसमें पुलिस-प्रशासन की भी लापरवाही सामने आई थी। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए डीएम अनिल ढींगरा ने एमडीए और नगर निगम के अधिकारियों को तलब किया। बुधवार को कैंप कार्यालय पर बैठक कर डीएम ने अगले तीन दिन में शहर के बेगमपुल और हापुड अड्डे चौराहे से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।
डीएम ने अपर नगरायुक्त अमित सिंह को निर्देश दिए कि सड़कों पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर र्कारवाई करें। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी शहर के प्रमुख हापुड़ अड्डे और बेगमपुल चौराहे पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए तीन दिन में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी से कहा कि जिले में यातायात संबंधी नियमों का पालन सख्ती से कराएं। जिससे चौराहों पर जाम की समस्या खत्म हो सके। बैठक में एमडीए के चीफ इंजीनियर दुर्गेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांस की दुकानों पर लगे चिक
बैठक में एसएसपी अजय कुमार साहनी ने जिले में मांस की दुकानों पर चिक लगाने के लिए कहा। मांस को ढककर रखने के निर्देश दिए। अगर कोई अतिक्रमण नहीं हटाता है तो उसका फोटो खींचकर चालान की कार्रवाई की जाए। बैठक में एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एसडीएम सदर सुनीता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संजय पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें